Wednesday, June 22, 2005

घर

तिनके जोड़ लोगो को
घर बनाते देखा है।
बाढ़ में बहते हुए
घर को बचाते देखा है।
गिरते हुए घर को
मजबूत कराते देखा है।
शायद कभी गुस्से में
घर को जलाते देखा है।

पर कभी गिराने के लिए
अपने ही हाथों से, किसी को
घर सजाते देखा है?